क्या वाकई झाग वाली दाल खाने से बढ़ता है URIC ACID? आप भी खाते हैं तो पहले जान लें सच​​​​​

दाल भारतीय थाली का अहम हिस्सा मानी जाती है, ये न हो तो खाना अधूरा माना जाता है. स्वाद में टेस्टी होने के साथ-साथ ये सेहत के लिहाज से भी अच्छी मानी जाती है. हालांकि जब हम दाल बनाते हैं तो ऊपर झाग (foam) सा बन जाता है.

आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि दाल के ऊपर आने वाले झाग में यूरिक एसिड पाया जाता है, जिसके चलते लोग इसे हटा देते हैं, लेकिन क्या ये वाकई में सच है? दाल उबालते समय बनने वाला झाग मुख्य रूप से प्रोटीन, स्टार्च और सैपोनिन होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये कहना बिल्कुल गलत है कि दाल के ऊपर वाले झाग में यूरिक एसिड होता है. यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन (purines) के मेटाबॉलिज्म से बनता है, यह खाना पकाते समय नहीं बनता है.

मिथक vs सच्चाई

कई लोगों को मानना है कि झाग यूरिक एसिड या प्यूरीन से भरा होता है, इसे न हटाया तो जोड़ों में दर्द, किडनी स्टोन या गठिया हो जाएगा, जो गलत है. बल्कि दाल के ऊपर दिखने वाला झाग सिर्फ प्रोटीन, स्टार्च और सैपोनिन का मिश्रण होता है. यह यूरिक एसिड से बिल्कुल संबंधित नहीं होता है. कई डॉक्टर और डाइटिशियन इसे पूरी तरह सुरक्षित बताते हैं.

ये लोग सीमित मात्रा में खाएं-

हालांकि दालों में प्यूरीन होते हैं, जो प्लांट-बेस्ड प्यूरीन होते हैं. अध्ययनों के अनुसार सब्जियां और दालें यूरिक एसिड को उतना नहीं बढ़ातीं जितना रेड मीट, सीफूड या ऑर्गन मीट बढ़ाते हैं. गाउट वाले मरीजों को भी दाल खाने की अनुमति होती है, बस इसे सीमित मात्रा में खाएं.

दाल से झाग जरूरी या नहीं?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दाल से झाग को हटाना जरूरी नहीं है. यह कोई टॉक्सिन या यूरिक एसिड नहीं है. झाग के साथ पकाई गई दाल भी पूरी तरह सुरक्षित और पौष्टिक से भरपूण होती है. कई लोग झाग हटाकर दाल को साफ और ज्यादा स्वाद वाला महसूस करते हैं, कुल मिलाकर ये व्यक्तिगत पसंद है, स्वास्थ्य की जरूरत नहीं.

यूरिक एसिड कैसे कंट्रोल करें?

अगर आपको यूरिक एसिड या गाउट की समस्या है तो झाग हटाने से ज्यादा इन बातों पर ध्यान दें, जैसे भरपूर पानी पिएं सगभग 3-4 लीटर रोजाना पानी पिएं, रेड मीट, सीफूड, शराब और sweetened beverages का सेवन कम करें, वजन कंट्रोल में रखें, दाल को अच्छे से भिगोकर पकाएं, इससे पाचन आसान होता है. फल (चेरी, स्ट्रॉबेरी), कम फैट डेयरी और सब्जियां बढ़ाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *