बैंक मैनेजर की पत्नी को टैक्सी ड्राइवर से हुआ प्यार, पति ने खुद सुनी अपनी मौत की साजिश, कहानी जानकर ठनक जायेगा माथा​​​​​

राजस्थान के अलवर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, पूरा केस किसी फिल्मी कहानी जैसा है. मामले की शुरुआत होती है अर्चना अरोड़ा से, जो बैंक मैनेजर कर्णव खत्री की पत्नी है. कर्णव जयपुर में नौकरी करते थे, जिसके चलते अर्चना का जयपुर आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान वह अक्सर टैक्सी से सफर करती थी.

सफर से शुरू हुआ रिश्ता

एक दिन टैक्सी में सफर के दौरान अर्चना की मुलाकात ड्राइवर ऋषभ शर्मा से हुई. शुरुआत सामान्य बातचीत से हुई, जैसे- कितनी दूरी, कितना समय लगेगा जैसी बातें हुई. फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी, नंबर एक्सचेंज हुए और फोन पर लंबी-लंबी बातें शुरू हो गईं.

समय के साथ यह रिश्ता गहरा होता गया. दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और रोजाना बातचीत होना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गई.

कार में खुला राज

एक दिन कर्णव खत्री जयपुर से अलवर लौट रहे थे. संयोग से टैक्सी वही थी और ड्राइवर भी ऋषभ ही था. कर्णव पीछे बैठकर सोने का नाटक कर रहे थे.

इसी दौरान ऋषभ ने अर्चना को फोन किया और बातचीत में कहा कि “तुम्हारा पति मेरे साथ ही गाड़ी में है, अगर कहो तो आज ही इसे रास्ते से हटा दूं.” यह सुनकर कर्णव हैरान रह गए. उन्होंने पूरी बातचीत अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली. यह बातचीत सुनकर कर्णव को शक हुआ.

ADVERTISEMENT

शक यकीन तक में बदला

इस रिकॉर्डिंग के बाद कर्णव का शक यकीन में बदल गया. उन्होंने और सबूत जुटाए. कॉल डिटेल, बातचीत और अन्य रिकॉर्डिंग्स. जब उन्होंने अर्चना से इस बारे में बात की तो मामला और बिगड़ गया.

विवाद बढ़ता गया और बात तलाक तक पहुंच गई. इसी दौरान अर्चना की ओर से 50 लाख रुपये की मांग की बात भी सामने आई, जिसे कर्णव ने ठुकरा दिया.

घर छोड़कर फरार हुई पत्नी

कुछ समय बाद अर्चना अचानक घर छोड़कर चली गई. पुलिस के अनुसार, वह केश और जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. परिवार और बच्चे पीछे छूट गए.

मार्च 2026 में कर्णव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच शुरू हुई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला.

पुलिस के सामने किया सरेंडर 

करीब एक महीने तक गायब रहने के बाद, जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो अर्चना और ऋषभ ने खुद सरेंडर कर दिया. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *