रात में छोटे भाई के बिस्तर पर मिली पत्नी, पति ने देखा तो खुल गया ‘लव स्टोरी’ का राज​​​​​

 Devar Bhabi Love Story: रात में छोटे भाई के बिस्तर पर मिली पत्नी, पति ने देखा तो खुल गया ‘लव स्टोरी’ का राज

Devar Bhabi Love Story: बिहार के रोहतास से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला को अपने देवर से प्यार हो गया। पति नौकरी पर गया तो पत्नी उसके छोटे भाई के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने लगी। धीरे- धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। दोनों की लव स्टोरी कई दिनों तक ऐसे ही चलती रही। 

लेकिन एक दिन जब पति घर पहुंचा तो पत्नी के अफेयर का खुलासा हो गया। दरअसल पति जब घर आया तो पत्नी देर रात अपने देवर के कमरे में चली गई। पति की आधी रात में नींद खुली तो वह अपने छोटे भाई के कमरे में जा पहुंचा।

पत्नी को छोटे भाई के साथ बिस्तर पर देख पति के पैरो तले जमीन खिसक गई। मामला थाने तक जा पहुंचा। जिसके बाद पत्नी ने अपने पति के छोटे भाई यानि अपने देवर से शादी रचा ली। 

जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में पुलिस हस्तक्षेप के बाद भाभी ने रिश्ते के देवर के साथ पंचों के समक्ष शुक्रवार को शादी रचाई। बताया गया कि महिला का पति नौकरी के लिए बाहर चला गया था।

जिसके बाद अपने रिश्ते के देवर पर वह दिल दे बैठी। पति को इसकी जानकारी ही नहीं थी। पति फिर छुट्टी पर घर आया। इसके बाद आधी रात को पति की नींद खुली तो पत्नी को गायब देखा। पत्नी को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते शख्स अपने छोटे भाई के कमरे में जा पहुंचा। यहां नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। 

पत्नी और उसका छोटा भाई दोनों बिस्तर पर एक साथ पकड़े गए। पति ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने साथ-साथ रहने की बात कही। इस मामले को पति ने गंभीरता से लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को थाने बुलाया।

मामले की तहकीकात करने के बाद संबंधित पंचायत के मुखिया को सौंप दिया गया। पंचायत भवन पर मुखिया उमेश कुमार की उपस्थिति में देवर-भाभी की शादी करा दी गई। ये मामला पूरे इलाके में अब चर्चा का विषय बना हुआ है। देवर और भाभी की ये लव स्टोरी सुनकर हर कोई हैरान है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *