शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…​​​​​

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है. महिला का आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो उसका पति दवा खाकर 2 दिन तक सोता रहा. पति के इस हरकत से वह हैरान रह गई. इसके बाद उसने सास से ये बात बताई तो उन्होंने कहा कि घबराहट की दवा ली होगी, अभी ठीक हो जाएगा.

यही नहीं 2 दिन बाद सास-ससुर ने पति के इलाज के नाम पर 3 लाख रुपये की मांग की. ऐसे में महिला ने दवाइयों के पर्चे की फोटो ली और अपने परिचित एक डॉक्टर को भेजकर जानकारी ली. डॉक्टर से पता चला कि उसके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं. उसी का इलाज चल रहा है

ससुर की पर बहू पर गंदी नजर

इसे लेकर उसने अपने ससुर बात की और उनसे कहा कि आप लोगों ने झूठ बोलकर शादी की है. इस पर ससुर ने जवाब दिया कि अगर बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम हैं ना, तुम्हारी जिंदगी संभल जाएगी. विरोध करने पर उसे गालियां दी गईं.

महिला ने यह पूरी बात अपने मायके वालों को बताई. आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया. साथ ही, उन्होंने उसकी सारी ज्वेलरी और शादी में मिला नगद भी हड़प लिया. अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

महिला ने कहां-कहां की शिकायत?

पीड़िता ने सीएम पोर्टल, महिला आयोग दिल्ली और एसएसपी गोरखपुर में शिकायत की. एसएसपी के निर्देश पर जांच कर पति, सास और ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

देवरिया की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 21 नवंबर 2025 को शाहपुर के एक युवक के साथ हुई थी. फिलहाल पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *