आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, अभी करने ही लगा था कांड की ग्रामीणों को लग गयी भनक फिर उसके साथ जो हुआ वो​​​​​

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले से कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सदर थाना इलाके के एक गांव में आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसके साथ अमानवीय बर्ताव किया. भीड़ ने न सिर्फ युवक को बंधक बनाया बल्कि युवती के सामने ही उसे तड़पाया और उसके बाल-दाढ़ी काट दिए.

30 किलोमीटर दूर से आया था प्रेमी

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना करीब एक हफ्ता पहले रात की बताई जा रही है. पीड़ित युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए करीब 30-32 किलोमीटर का सफर तय करके उसके गांव पहुंचा था. रात करीब 1:00 बजे जब दोनों गांव के बाहर एक जगह बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी लड़की के परिजनों और ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई.

प्रेमिका गिड़गिड़ाती रही, लोग कैंची से काटते रहे बाल

ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और युवक को जबरन अपने साथ ले गए. इसके बाद युवक के हाथ रस्सी से बांध दिए गए. वहां मौजूद प्रेमिका लगातार रोती रही और हाथ जोड़कर अपने प्रेमी को छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन भीड़ का दिल नहीं पघला. लोग कैंची लेकर आए और लड़की के सामने ही प्रेमी का सिर मुंडना शुरू कर दिया. इस दौरान क्रूरता की हदें पार करते हुए उसकी दाढ़ी, मूंछ और यहाँ तक कि भौहें (Eyebrows) भी काट दी गईं.

5 घंटे तक बंधक बनाकर पीटा, बनाया वीडियो

युवक को पेड़ से बांधकर करीब 4 से 5 घंटे तक लगातार प्रताड़ित किया गया. कुछ लोग इस पूरी बर्बरता का मोबाइल से वीडियो बनाते रहे और युवक को दोबारा गांव में न दिखने की धमकी देते रहे. सुबह करीब 6:00 बजे युवक को छोड़ा गया, जिसके बाद वह डरा-सहमा अपने गांव वापस लौटा.

वीडियो वायरल होने पर जागी पुलिस

इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद बाड़मेर की सदर थाना पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक और युवती की पहचान कर ली है और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है. हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर इस मामले की तहकीकात कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *