बूढ़े हो गए लेकिन अभी भी नहीं मिली दुल्हन, घर में कुंवारे बैठे हैं ये एक्टर्स, जाने क्यों नहीं हो रही शादी

E0A4ACE0A582E0A4A2E0A4BCE0A587 E0A4B9E0A58B E0A497E0A48F E0A4B2E0A587E0A495E0A4BFE0A4A8 E0A485E0A4ADE0A580 E0A4ADE0A580 E0A4A8E0A4B9E0A580E0A482 E0A4AEE0A4BFE0A4B2E0A580 E0A4A6E0A581E0A4B2E0A58DE0A4B9E0A4A8

कहते हैं शादी का लड्डू जो खाए वो पछताए और जो न खाए वो भी पछताए। इसलिए अधिकतर लोग इसे खाकर पछताना पसंद करते हैं। अब ये बात अलग है कि बैड लुक या low बैंक balance के चलते कईयों की शादी नहीं होती। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उन एक्टर्स से मिलाने जा रहे हैं जो दिखने में हैंडसम हैं और उनके पास करोड़ों की दौलत है। लेकिन फिर भी उनके हाथ पीले नहीं हुए। वह घर में अभी तक कुंवारे बैठे हैं। कोई 40 से ऊपर हो गया तो कोई 50 से ऊपर, लेकिन फिर भी इन्हें दुल्हन नसीब नहीं हुई। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स शामिल है। एक तो बिना शादी के बाप भी बन गया। तो आखिर ऐसी क्या वजह है जो ये एक्टर्स अब तक घोड़ी नहीं चढ़ पाए? जवाब जानने के लिए वीडियो के अंत तक बने रहिए। खासकर सलमान खान के शादी न करने की वजह जान आपको सबसे बड़ा झटका लगेगा।

कुंवारे हीरो की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अक्षय खन्ना का

विनोद खन्ना के बेटे अक्षय बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके पास करीब 150 करोड़ रुपए की संपत्ति है। लेकिन फिर भी 48 साल की उम्र में वह घर कुंवारे बैठे हैं। अक्षय ने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि उन्हें कमीटमेंट से डर लगता है। वह कोई जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहते हैं। इसलिए अकेले रहना पसंद करते हैं।

आगे जानिए वह कौन अभिनेता है जो बिना शादी के बाप बन गया।

लेकिन इसके पहले हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर है उदय चोपड़ा

धूम सीरीज से घर-घर फेमस हुए उदय चोपड़ा भी अभी तक अपनी दुल्हनिया नहीं खोज पाए हैं। यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा 40 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। यश राज फिल्म्स में भी उनका एक बड़ा हिस्सा है। लेकिन इसके बावजूद 50 की उम्र पार हो गई और उनके हाथ अभी तक पीले नहीं हुए। कहते हैं उदय चोपड़ा एक्ट्रेस नरगिस से शादी करना चाहते थे। दोनों कई साल रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उदय का प्यार पर से विश्वास उठ गया और उन्होंने कभी शादी न करने की कसम खा ली।

कुँवारे अभिनेताओं की लिस्ट में अगला नंबर है तुषार कपूर का

तुषार कपूर 46 साल के हैं। उनके पास करीब 40 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे हैं। इतना पैसा और अच्छा फैमिली बैकग्राउन्ड होने के बावजूद तुषार अब तक घोड़ी नहीं चढ़ पाए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि मुझे सही समय पर सही पार्टनर नहीं मिल पाया। वैसे तुषार का अब फ्यूचर में भी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। दिलचस्प बात ये है कि तुषार बिना शादी के बाप भी बन गए हैं। दरअसल उन्हें लक्ष्य नाम का एक बेटा है। उन्हें ये बेटा सरोगेसी यानि किराए की कोख की मदद से हुआ है।

अगली बारी आती है फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की

करण जौहर 51 साल के हैं। उनके पास 1740 करोड़ की संपत्ति है। वह धर्मा प्रोडक्शन के मालिक भी हैं। करण ने भी अब तक शादी नहीं रचाई है। करण ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि “ मैं खुशकिस्मत हूं कि शादी मेरी किस्मत में नहीं है। मैं कई ऐसे लोगों को जानता हूं जो शादी करके खुश नहीं है। मेरा रिश्ता मेरी कंपनी के साथ है। मैं इसमें इतना बीजी रहता हूं कि जीवनसाथी की कमी महसूस नहीं होती है।” आपको बता दें कि करण भी बिना शादी के दो जुड़वा बच्चों के बाप बन चुके हैं। उन्हें सरोगेसी से बेटा यश और बेटी रुही है।

कुँवारे हीरोज की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है सलमान खान का

सलमान खान बेहद हैंडसम और आमिर अभिनेता हैं। उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती है। उनके पास 2850 करोड़ की संपत्ति है। लेकिन फिर भी भाईजान 57 की उम्र में कुंवारे बैठे हैं। अब ऐसा नहीं है कि सलमान की लाइफ में कोई लड़की नहीं आई। ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक, उनका लव अफेयर कई अभिनेत्रियों से रहा। लेकिन शादी तक बात किसी के साथ नहीं पहुंची। ऐसे में पूरी दुनिया ये जानना चाहती है कि आखिर सलमान ने अब तक शादी क्यों नहीं की? कहा जाता है कि सलमान ऐश्वर्या से बहुत प्यार करते थे। उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन जब ऐश्वर्या उन्हें छोड़कर चली गई तो उनका दिल टूट गया और उन्होंने शादी का ख्याल दिमाग से निकाल लिया। वहीं सलमान के पिता सलीम खान ने एक बार बताया था कि सलमान जब भी किसी लड़की को डेट करते हैं तो उसमें अपनी माँ सलमा को ढूँढने लगते हैं। फिर लड़कियां उन्हें छोड़ चली जाती है।

वैसे यदि आपको मौका मिले तो आप इन कुंवारे एक्टर्स में से किन से शादी करना पसंद करेंगी? कमेन्ट कर हमे जरूर बताएं।

Leave a Reply