ये हैं भारत की 5 सबसे खतरनाक सड़कें, इनपर से गुजरना हो तो कांप जायेगी रुह – देखिए

ये हैं भारत की 5 सबसे खतरनाक सड़कें, इनपर से गुजरना हो तो कांप जायेगी रुह – देखिए

नई दिल्ली – आज हम आपको भारत की 5 सबसे खतरनाक सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सड़कें बेहद खतरनाक हैं और इनपर अक्सर एक्सीडेंट होते रहते हैं। इन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को अक्सर इन सड़कों से होकर गुजरना पड़ता है; इसलिए आप इन खतरनाक सड़कों से गुजरते हुए कितने दिन जीवित रहते हैं ये आपके भाग्य पर निर्भर करता है। ये सड़कें बर्फीले पर्वतों और ऊंची-ऊंची चट्टानों पर बनी हुई हैं। इन रास्तों से गुजरना बेहद रोमांचक होने के साथ साथ डरावना भी है। तो आइये देखते हैं कि भारत की 5 सबसे खतरनाक सड़कें कौन कौन सी हैं?

ये हैं भारत की 5 सबसे खतरनाक सड़कें

आज हम आपको भारत की 5 सबसे खतरनाक सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि ये सड़कें इतनी खतरनाक हैं कि इन सड़कों पर हर साल लगभग 13 लाख लोग दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2011-2021 को “सड़क सुरक्षा का दशक” घोषित किया है। तो चलिए देखते हैं भारत की 5 सबसे खतरनाक सड़कें कौन कौन सी हैं।

#1. खारडुंग ला

khardung-la-road-14.05.18-1-e1526295594647

भारत की 5 सबसे खतरनाक सड़कों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नंबर खारडुंग ला का आता है। इसे देश की सबसे खतरनाक सड़क माना गया है। 18,380 फ़ीट की ऊंचाई पर बसी ये सड़क दुनिया की बेहद खतरनाक सड़क मानी जाती है। बता दें कि इस सड़क पर तापमान बहुत कम और ऑक्सीजन की मात्रा भी बहुत कम होती है।

#2. ज़ोजि ला

zojila-la-road-14.05.18-1

ज़ोजि ला को भारत की सबसे खतरनाक सड़क कहा जा सकता है। यह पर्वतों पर बनी हुई सड़क है जो बेहद खतरनाक नजर आती है। इस सड़क से गुजरना आपको रोमांचित करने के साथ साथ डर का अनुभव भी कराएगा। यह सड़क लेह से श्रीनगर जाते वक्त 11000 फीट ऊपर बनी हुई है। यहां से गुजरने वाले अपनी जान हथेली पर लेकर ही इस रास्ते से गुजरते हैं। यह सड़क मिट्टी से भरी रहती हैं और बर्फ गिरने के कारण बेहद खतरनाक हो जाता है।

#3. लेह

leh-road-14.05.18-1-e1526295667491

इसमें कोई दो राय नहीं कि मनाली हाईवे देश का सबसे खूबसूरत सड़कों में से एक है। यह हाइवे देखने में लाजवाब है। इसके बावजूद इससे गुजरना जान को जोखिम में डालना है। बता दें कि यह हाइवे दोनों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह सड़क बर्फ से ढ़की रहती है जिसकी वजह से इस पर यात्रा करना बेहद खतरनाक हो जाता है।

#4. माथेरान

matheran-road-14.05.18-1

यह सड़क आपको माथेरान से नेरल जाते वक्त मिलेगी। इस सड़क से गुजरने पर हर किसी का दिल जोर-जोर से धड़कने लगता है। बता दें कि यह सड़क बहुत चिकनी है जिसकी वजह से इसपर अक्सर एक्सीडेंट होते रहते हैं। यह सड़क संकीर्ण, घुमावदार है जो काफी समतल हैं। इन रास्तों से गुजरते हैं अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

#5. किश्वर-कैलाश रोड

most-dangerous-roads-14.05.18-2-e1526295722151
Sheep and goats being herded over the Zojila Pass as a traffic jam idles trucks because of a landslide; Kashmir, Jammu and Kashmir State; India.

यह एक लेन की रोड है। इसपर चलना खतरनाक हो जाता है। किश्वर-कैलाश रोड के एक ओर खाई और दूसरी ओर पहाड़ है। इस सड़क को एक पहाड़ी पर बनाया गया था। इसपर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के कारण लोग इस सड़क से गुजरना पसंद नही करते हैं।

Leave a Reply