अचारी चिकन ने बनाई जोड़ी, डिलीवरी बॉय के प्यार में पड़ी युवती, जानिए पूरा मामला…

food-app-2024-05-de834fa90b7e6409e17aa156a1259386

एक वक्त था कि हमें घर पर कुछ मंगाने के लिए ज्यादा सोचना-समझना पड़ता था. आजकल इंसान घर पर बैठे-बैठे ही अपने लिए अलग-अलग चीज़ें मंगा लेता है. खासतौर पर बात करें अगर खाने-पीने की, तो फूड डिलीवरी ऐप्स ने इसे और भी आसान बना दिया है.

हालांकि एक अमेरिकन लड़की के केस में, ये ऐप कुछ ज्यादा ही लकी साबित हुआ.

अमेरिका की रहने वाली एक लड़की की जोड़ी जिस तरह से बनी, वो सुनकर आपको काफी अजीब लगेगा. आप शायद ही सोच पाएंगे कि घर पर खाना डिलीवर करने आए किसी एजेंट से कोई लड़की प्यार कर बैठेगी. लड़की को न सिर्फ घर बैठे अच्छा खाना मिला, बल्कि अपने लिए दूल्हा भी मिल गया.


न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हनाह बुलरमैन (Hannah Bullerman ) नाम की एक लड़की ने अपने लिए कुछ अचार और चिकन विंग्स ऑर्डर किए थे. 25 साल की लड़की के सामने जब उसे देने के लिए एक डिलीवरी ब्वॉय आया, तो वो अपनी आंखें उस पर से हटा ही नहीं पाई. लड़की ने बताया कि उसकी आंखें इतनी प्यारी और दया से भरी थीं कि उसे तत्काल ही उससे प्यार हो गया. 27 साल के एलेक हॉफमैन नाम के डिलीवरी ब्वॉय से उसे यूं इश्क हुआ कि 2 साल की डेटिंग के बाद वो उससे शादी करने जा रही है.


अमेरिकन फूड ऐप Grubhub के लिए काम करने वाले हॉफमैन को हनाह ने पहले मैसेज किया और फिर उनका रिश्ता आगे बढ़ा. हॉस्पिटल में काम करने वाली हनाह और डिलीवरी ड्राइवर एलेक के रिश्ते से उनके परिवार को भी कोई दिक्कत नहीं थी और उन्होंने 2 साल डेटिंग की और आखिरकार अपने रिश्ते को शादी में बदलने की सोची. अब उनके शादी के खर्चे में फूड ऐप ने भी $5,000 यानि 4 लाख से भी ज्यादा का कॉन्ट्रिब्यूशन दिया है.

Leave a Reply