कितने भी खराब क्यों न हो बाल, मेथी को ऐसे लगा लो बाल झड़ना बंद, पतले बाल मोटे होंगे

%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%A8%E0%A5%87 %E0%A4%AD%E0%A5%80 %E0%A4%96%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC %E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82 %E0%A4%A8 %E0%A4%B9%E0%A5%8B %E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B2 %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A5%E0%A5%80 %E0%A4%95%E0%A5%8B %E0%A4%90%E0%A4%B8%E0%A5%87 %E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%8B %E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B2 %E0%A4%9D%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%A8%E0%A4%BE %E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%A6 %E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A5%87 %E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B2 %E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A5%87 %E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%87

दोस्तों आज के समय में बच्चों से लेकर बड़े हर कोई अपने बालों के टूटने और झड़ने की समस्या से जूझ रहा है छोटे उम्र से ही सर में गंजापन और बालों का सफ़ेद हो जाना मानो कॉमन हो गया है, अगर आप भी अपने टूटते झड़ते बालों से परेशान हैं, गंजेपन की प्रोब्लम से जूझ रहे हैं तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज में आपके लिए एक बहुत ही पावरफुल घरेलु उपाय लेकर आया हूँ

जिसके इस्तेमाल से आपके बालों के सभी प्रोब्लम्स दूर होने लग जायेंगे, जड़े मजबूत होने लग जाएगी बालों का झड़ना  रूक जायेगा, बाल काले घने हो जायेंगे, और सबसे अच्छी बात इस घरेलु नुस्खे को बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरुरत नहीं पड़ेगी इसमें इस्तेमाल की गयी सभी चीजें बहुत ही आसानी से आपके किचन में मिल जाएगी

आइये जानते हैं दोस्तों इस घरेलु उपाय को बनाना कैसे है …

दोस्तों इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले जिस चीज की जरुरत होगी वो है मेथी के दाने यानि की फेनुग्रीक सीड्स, बालों को तेजी से लम्बा घना और मजबूत करने के साथ साथ लम्बे समय तक काला बनाये रखने के लिए मेथी दाना बहुत फायदेमंद है

आज में आपको मेथी दानो को किन दो तरीकों से इस्तेमाल में लाया जा सकता है वो बताऊंगा, एक तो हम इसके हेल्प से हेयर पैक बनायेंगे और दुसरा इसका किस तरह से सेवन करना है उसकी भी थोड़ी जानकारी दूंगा, दोस्तों आजकल के गलत खान पान की वजह से शरीर में कोई न कोई न्युत्रियंट्स की कमी हो जाती है वो भी मेथी दाने के सेवन से दूर हो जायेगा

सबसे पहले हम एक कांच का कंटेनर ले लेंगे फिर हम इसमें दो चम्मच मेथी दाना एड कर लेंगे, अब हमें इसमें एड करना है एक कप पानी, फिर हम इसमें एक विटामिन इ कैप्सूल फोड़कर इसमें एड कर लेंगे, ऐसा करने पर या मेथी दाना फुल जायेगा, साथ ही विटामिन इ कैप्सूल के सारे गुण इसमें अब्जोर्व हो जायेंगे

इस मेथी दाने को 8 से 10 घंटे के लिए ऐसे ही रहने देंगे, करीब 10 घंटे बाद आप देख सकेगे यह मेथी दाना काफी हद तक फुल गया है और इनकी साइज़ भी डबल हो गयी है

दोस्तों इस मेथी दाना में निकोटेनिक एसिड नामक औषधीय तत्व और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों के झड़ने और समय से पहले सफ़ेद होने और ना बढ़ने के प्रोब्लम को जड़ से ख़तम करते हैं

अब हम इस मेथी दाने को पानी के साथ में मिक्सी के जार में डाल देंगे, साथ में एक इंच अदरक का टुकड़ा भी डाल देंगे, अदरक बालों में होने वाले डेंड्रफ को रिमूव करने में हेल्प करता है

अब इसका एक स्मूद सा पेस्ट तैयार कर लेना है, एक बात का ध्यान रखना पेस्ट बनते वक़्त इसको ज्यादा पतला नहीं बनाना है और ना ही इसे दरदरा पिसना है इसे आपको एकदम स्मूद कंस्तीटेंसी में रखना है नहीं तो क्या होगा जब आप मेथी दाना बालों में लगायेंगे तो ये बालों में चिपक के रह जायेगा और इसे निकालने में आपको बहुत ही प्रोब्लम हो सकती है

अब इसमें कुछ ऐसी चीजों को एड करेंगे जो इसके फायदों को दुगुना कर देगा, सबसे पहले हम इसमें एड करेंगे एक टेबल स्पून के बराबर आंवले का पावडर, अगर आपके पास फ्रेस आंवले का जूस है तो और भी बेहतर होगा ,इसमें एक टेबल स्पून ही आंवला का जूस एड कर सकते हैं

अगली चीज हम इसमें एड करेंगे एक टी स्पून अलोवरा जैल, एलोवेरा जैल जब हम मेथी दाने के साथ में मिलाकर लगाते हैं तो ये बालों के हेल्थ में चार चाँद लगा देता है, क्योंकि एलोवेरा में जो एंटी अक्सिडेंट होता है वो बालों के जड़ों को मजबूत करने का काम करता है, फिर हम इसमें एक टेबल स्पून सरसों का तेल एड कर देंगे, सर्दियों में सरसों का तेल बहुत ही अच्छा होता है

अब हम इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर देंगे, जिससे कि सभी चीजें अच्छे से आपस में मिल जाएँ हमारी यह पावरफुल रेमेडी बनकर पूरी तरह तैयार हो गयी है, हमने इसमें जितनी भी चीजें एड की हैं वो सभी हमारे बालों के झड़ने टूटने और न बढ़ने की समस्याओं को दूर करने का काम करेगी

आइये जानते हैं इस नुस्खे का इस्तेमाल कैसे करना है …

दोस्तों इसका इस्तेमाल करने से पहले आप अपने बालों को अच्छे से वाश कर लें फिर आप इस पेस्ट को अपने हथेलियों पर लेकर बालों के जड़ों में अच्छे से लगा लें, साथ ही पूरे लेंथ पर अच्छे से लगा लें, इस पेस्ट को ऐसे ही आधा या एक घंटे तक लगे रहने दें, फिर आप इसे माइल्ड शैम्पू से वाश कर लें

इसके बाद आपके बाल इतने स्मूद हो जायेंगे, सिल्की हो जायेंगे कि आपको किसी भी तरह की कंडिशनर इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं है

Leave a Reply