✖

घर के एंट्री गेट पर कौन-सी​​ 3 चीजें लगाने से पैसों की तंगी तुरंत होती है दूर, जानें मुख्य द्वार का वास्तु उपाय

घर के एंट्री गेट पर कौन-सी​​ 3 चीजें लगाने से पैसों की तंगी तुरंत होती है दूर, जानें मुख्य द्वार का वास्तु उपाय

Money Vastu Upay: क्या मेहनत करने के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता है? कमाई होती है, लेकिन खर्च और कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है? ऐसे में हम अक्सर आय बढ़ाने के तरीके खोजते हैं, लेकिन घर के माहौल और मुख्य द्वार पर ध्यान नहीं देते हैं. वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को बेहद खास माना गया है. मान्यता है कि यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रवेश होता है. इसलिए आज जानते हैं, 3 आसान लेकिन असदार वास्तु उपाय, जिन्हें अपनाने से लाभ होता है.

दरवाजे का रंग और नेमप्लेट

वास्तु की मान्यता के अनुसार, मुख्य द्वार पर बहुत गहरे रंगों से बचना चाहिए. खासकर काला या गहरा नीला रंग न चुनने की सलाह दी जाती है. इसकी जगह हल्का पीला, क्रीम या ऑफ-व्हाइट रंग अच्छा माना जाता है. साथ ही मुख्य द्वार के दाईं तरफ साफ-सुथरी नेमप्लेट लगाएं. लकड़ी या पीतल की नेमप्लेट रख सकते हैं. ध्यान रखें कि उस पर नाम साफ दिखाई दे. टूटी, पुरानी या धुंधली नेमप्लेट को बदल देना बेहतर है.

काली हल्दी की पोटली

नकारात्मक ऊर्जा और नजर से बचाव के लिए काली हल्दी का यह पारंपरिक उपाय किया जाता है. इसके लिए एक छोटे काले कपड़े में काली हल्दी की गांठ और थोड़ा फिटकरी बांध लें. इस पोटली को मुख्य द्वार के पास ऐसी जगह रखा या टांगा जा सकता है, जहां वह बहुत ज्यादा नजर न आए. यह एक पारंपरिक वास्तु मान्यता है, जो अक्सर लोग करते हैं.

दहलीज के लिए खास उपाय

घर की दहलीज को वास्तु में खास महत्व दिया जाता है. पारंपरिक मान्यता के अनुसार, दहलीज के नीचे चांदी का तार रखने का उपाय बताया गया है. अगर इसके लिए तोड़-फोड़ संभव नहीं है, तो आसान तरीका अपना सकते हैं. हर सुबह मुख्य द्वार और दहलीज की अच्छी तरह सफाई करें. पानी में थोड़ी हल्दी मिलाकर दहलीज पर छिड़काव भी किया जा सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि दरवाजे के सामने जूते, कूड़ा या बेकार सामान का ढेर न लगाएं.

इसका भी रखें ध्यान

मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, ॐ या शुभ-लाभ का चिह्न लगाना भी शुभ माना जाता है. आम या अशोक के पत्तों की वंदनवार भी लगा सकते हैं. बस ध्यान रखें कि एंट्री साफ, खुली और रोशनी वाली हो. घर का माहौल जितना व्यवस्थित रहेगा, उतना ही पॉजिटिव फील होगा. आखिर घर की पहली झलक मुख्य द्वार से ही मिलती है.

Leave a Reply