सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा​​​​​

कोरबा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक,रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली निवासी सालिक राम यादव ने घरेलू विवाद और चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी चैत कुंवर को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कटा हुआ सिर लेकर गाँव मे घूमता रहा और लोगों को घटना के बारे में बताता रहा। ये मंजर इतना भयावह था कि जिसने भी आरोपी को हाथ में खून से लथपथ नरमुंड लिए हुए देखा, उसकी रूह काँप गयी ।

दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली साबित हुई है, जहां शक के चलते एक हँसता खेलता खुशहाल परिवार पल भर बिखर गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *