पति के घर से बाहर जाते ही ससुर डालता था गंदी नजर, कई बार बनाए संबंध, अब थाने पहुंचा मामला​​​​​

 पति के घर से बाहर जाते ही ससुर डालता था गंदी नजर, कई बार बनाए संबंध, अब थाने पहुंचा मामला 

UP News: यूपी के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बहू ने अपने ससुर पर  दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस के पास पहुंची विवाहित महिला अपनी शिकायत में कहा कि पिछले एक महीने से लगातार धमकी देकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत पति से की, तो पति ने मुंह बंद रखने की बात कही। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यहां बीते सोमवार को अलापुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता पुलिस चौकी पहुंची। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों को पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई। विवाहिता का आरोप है कि उसका ससुर लगातार पिछले एक महीने से डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

यह घिनौनी हरकत ससुर पति के घर से जाने बाद करता है। विवाहिता की मानें तो इस बात को उसने पति को भी बताया, लेकिन पति ने मुंह बंद रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *