20 साल की लड़की पर आया 3 बच्चों के बाप का दिल, पत्नी को छोड़ रचाई दूसरी शादी​​​​​

Love Affairs: 20 साल की लड़की पर आया 3 बच्चों के बाप का दिल, पत्नी को छोड़ रचाई दूसरी शादी 

Love Affairs: बिहार के बांका से प्यार का एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिससे सुनने के बाद आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे। यहां तीन बच्चों के बाप को 20 साल की लड़की से ऐसा इश्क हुआ की वह अपना घर बार भूल बैठा। प्रेमिका के प्यार में इस कदर दीवाना हुआ कि पत्नी को छोड़ दूसरी शादी रचा ली। अब इस मामले में पहली पत्नी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

ये अजब गजब मामला बांका के वैदपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली महिला बबीता देवी अपने तीन बच्चों के साथ थाने पहुंची।  

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि करीब 18 साल पहले उसकी शादी वैदपुर के विलास पासवान से शादी हुई। विलास हर्बल दवा कंपनी में सेल्समेन का काम करता है। इसी दौरान उसकी  एक 20 साल की लड़की से मुलाकात हुई। 

लड़की के चक्कर में पिछले एक साल से विलास ने घर में पैसे देना भी बंद कर दिया। वह अपनी सारी कमाई अपनी प्रेमिका पर उड़ाने लगा। पीड़िता ने कहा कि बड़ा लड़का इंद्रजीत कुमार 17 साल का हो चुका है। इसके बावजूद पति ने 20 साल की लड़की से दूसरी शादी कर ली। अब वह किसी तरह घर में किराना दुकान चलाकर जीविका चला रही है। 

बताया जा रहा है कि विलास शादी करने के बाद दो दिन पहले गांव में भी आया था। इस दौरान जब उसके बच्चों ने उससे सवाल किया तो वह वहां से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने अब पति के खिलाफ थाने में शिकायत दी है और मदद की गुहार लगाई है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *