Wedding Night के अगले ही दिन दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, दूल्हे और परिवार के उड़े होश​​​​​

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सुहागरात के अगले दिन ही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दे दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुहागरात के अगले दिन दुल्हन के पेट में अचानक दर्द होने लगा। दुल्हन ने अपने ससुरालवालों को बताया। ससुराल वालों दुल्हन को हॉस्पिटल ले गए।

जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद जो बताया लोगो के होश उड़ गए। डॉक्टरों ने दुल्हन के गर्भवती होने की बात बताई। यह बात जानकर दूल्हे ने अपना आपा खो दिया। कुछ देर दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया। दूल्हे और उसके परिवार वालों ने तुरंत लड़की के घरवालों को बुलाया और बच्चे समेत उसे वापस भेज दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करछाना क्षेत्र एक गांव में 24 फरवरी को बारात गई थी। जहां धूमधाम के साथ विवाह की सारी रस्में पूरी हुई और सुबह दुल्हन की विदाई कर बाराती घर पहुंचे। दूसरे दिन 25 फरवरी को घर पर की रिश्तेदार भी रुके थे। उसी रात अचानक नव विवाहिता के पेट में दर्द सुरु हो गया। घर के लोग कुछ घरेलू उपचारकरने में लग गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर देर रात दुल्हन को सीएचसी करछना लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने जांच की तो ससुराल पक्ष के लोगो को पता चला कि नवविवाहिता के पेट में नौ माह का बच्चा है। पेट में दर्द इसी वजह से हो रहा था। थोड़ीदेर में बच्चा भी पैदा हो गया। यह बात सुनकर ससुराल पक्ष के लोगो के होश उड़ गए। उधर दूल्हा भी घटना के बाद आपा खो बैठा और तत्काल ससुराल में फोन कर वहां के लोगो को बुलाया और दूसरे दिन 26 फरवरी को नवजात शिशु के साथ नव विवाहिता को मायके भेज दिया गया। गांव सहित पास पड़ोस के लोगो में यह चर्चा का विषय आज भी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *