ऐसा अनोखा टैलेंट तो आपने भी पहले नहींˈ देखा होगा, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के का ऐसा टैलेंट देखने को मिला जो आपने भी कभी नहीं देखा होगा। इसी वजह से वीडियो भी वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@RAREINDIANCLIPSवायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें और ऐसे-ऐसे वीडियो या फिर फोटो देखने को मिल जाती हैं जो आपने कभी सोची तक नहीं होती है। जो लोग सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं, वो इस बात से सहमत जरूर होंगे क्योंकि उनकी फीड पर भी हर दिन ऐसे तमाम पोस्ट आते होंगे जो यूनिक होने के कारण वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकत समेत लोगों की खूबियों के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

लड़ने ने ऐसा क्या किया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का अपनी पीठ की हड्डी को अलग शेप में करता है और उस हड्डी से एक दीवार पर रखी ईंटों को उठाता है। वो उन ईंटों को अपने स्कैपुला के बीच में फंसाता है और वो ईंटों को इतने जोर से जकड़ता है कि वो ईंट गिरते नहीं हैं और आराम से उन्हें वो उठा लेता है। मतलब हाथों का इस्तेमाल किए बिना वो 4 ईंटों को उठा लेता है और इसी अनोखी खूबी के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देंखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये किस चीज की ट्रेनिंग कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडिया सच में बिगनर्स के लिए नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- जन्म के साथ स्किल। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं भी ऐसा कर सकता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *