गहरी नींद में सो रही थी बेटी, पिताˈ ने कमरे में घुसकर कर दिया ऐसा कांड, सुनकर रातों की नींद उड़ जाएगीˌ

 मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कांदिवली में उस समय चीखें गूंज उठीं जब एक बेरोजगार और शराब का आदी 42 साल के पिता ने सुबह-सुबह ब्लेड उठाया और अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के गले पर वार कर दिया. नाबालिग अपने कमरे में बेखौफ सो रही थी.

उसे क्या पता था कि जो हाथ उसे बचपन से गोद में उठाता था, वही अब उसकी सांसें छीनने के लिए ब्लेड लिए खड़ा है. बच्ची गहरी नींद में थी और अचानक हुए हमले से दर्द से चीख पड़ी. चीख सुनकर मां राजश्री दौड़ी तो पति ने उसका भी काम तमाम करने की कोशिश की. आरोपी हनुमंत सोनावले ने पत्नी के पेट में ब्लेड घोंप दिया.

नाबालिक के गले में आए 5 टांके 

दोनों मां-बेटी खून से लथपथ अस्पताल पहुंचीं. यहां नाबालिक के गले में 5 टांके आए और मां का भी इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी को अपनी पत्नी राजश्री के किसी और के साथ अफेयर का शक था. घटना से कुछ देर पहले दोनों के बीच तगड़ा झगड़ा हुआ था. राजश्री तलाक और कानूनी सलाह लेने की तैयारी कर रही थी. इसी बात से आगबबूला हनुमंत ने नशे में पहले बेटी पर हमला किया और फिर पत्नी पर.

आरोपी घर में अक्सर पत्नी की पिटाई करता था और उसके चरित्र पर शक करता रहता था. पुलिस ने हनुमंत सोनावले को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. साथ हीं, उसके खिलाफ हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा के तहत केस दर्ज किया गया है. अस्पताल में भर्ती मां-बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन एक पिता के जरिए अपनी ही बच्ची पर किया गया यह हैवानियत भरा हमला पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *